नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्र सरकार ने प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।

प्रह्लाद जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालयों के साथ अतिरिक्त प्रभार के रूप में शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया है। वर्तमान में वह उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय का दायित्व संभाल रहे हैं।

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रधानमंत्री की सलाह पर केंद्रीय मंत्रिपरिषद से धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी प्रह्लाद जोशी को सौंप दी गई है।

अब प्रह्लाद जोशी अपने वर्तमान मंत्रालयों के साथ-साथ शिक्षा मंत्रालय का भी कार्यभार संभालेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *